
PM Modi Security Breach: पीएम की सुरक्षा में चूक पर आजतक का स्टिंग, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरा
AajTak
पंजाब के फिरोज़पुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में जो चूक हुई, उसे लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. पंजाब सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन तक सवालों के घेरे में हैं. इस बीच आजतक ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया. इस स्टिंग ऑपरेशन में आजतक ने एक वरिष्ठ अधिकारी से बात की. जिसके बाद ये सामने आया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंधमारी की जानकारी पहले से दी गई थी लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली. इस पर अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को घेरा. देखें वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












