
PM Modi SCO Summit China LIVE: महाशक्तियों का महामिलन... थोड़ी देर में PM मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, भारत-चीन के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा
AajTak
PM Modi Xi Jinping Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन पहुंचे हैं, जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. आज उनकी मुलाकात राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी, जो 40 मिनट तक चलेगी. यह सात साल बाद पीएम मोदी का चीन दौरा है और दस महीनों में शी जिनपिंग से दूसरी मुलाकात होगी. पिछली मुलाकात ब्रिक्स 2024 सम्मेलन (कजान, रूस) में हुई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन पहुंचे हैं और आज वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे. यह बैठक तिआनजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से पहले होगी. प्रधानमंत्री 31 अगस्त से 1 सितंबर तक उत्तरी चीन के तिआनजिन में SCO सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, 'तिआनजिन, चीन पहुंच गया हूं. SCO शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं से मिलने का इंतजार है.'
यह बैठक स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 12 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे) होगी और इसके लिए 40 मिनट का समय निर्धारित किया गया है. दोनों नेताओं की बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब भारत और चीन के रिश्तों में कुछ नरमी आई है. यह मोदी का सात साल बाद चीन का पहला दौरा है और दस महीनों में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी दूसरी मुलाकात होगी. पिछली मुलाकात रूस के कजान शहर में हुए ब्रिक्स 2024 सम्मेलन के दौरान हुई थी.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का चीन में हुआ ग्रैंड वेलकम, SCO समिट में होंगे शामिल, जिनपिंग-पुतिन संग करेंगे बैठक
आमतौर पर किसी बहुपक्षीय सम्मेलन में मेजबान देश के साथ द्विपक्षीय बैठक होना असामान्य नहीं है, लेकिन मोदी-शी की मुलाकात इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में अमेरिका और भारत के रिश्तों में खटास आई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. 1 सितंबर को पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भी द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है.
प्रधानमंत्री मोदी के चीन दौरे से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स आप यहां देख सकते हैं:

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










