
PM Modi Russia Visit: एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर, पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर... रूस में PM मोदी के लिए खास इंतजाम
AajTak
PM Modi in Russia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5.20 बजे तक रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचेंगे. यहां एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इसके बाद उनके लिए खास रिसेप्शन का इंतजाम किया गया है. रूसी राष्ट्रपति एक प्राइवेट डिनर पर पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे.
PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के रास्ते पर हैं. वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. पीएम शाम 5.20 बजे तक राजधानी मॉस्को पहुंचेंगे. वह वेणुकोवो-II इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे. यहां एयरपोर्ट पर ही उनके लिए खास इंतजाम किए गए हैं. यहां प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.
प्रधानमंत्री मोदी के लिए एयरपोर्ट पर ही रिसेप्शन का इंतजाम किया गया है. यहां से वह होटल जाएंगे, जहां उनके लिए रूसी आर्टिस्ट गरबा करेंगे. प्रधानमंत्री भारतीय स्टूडेंट्स से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरान मॉस्को के केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट्स मौजूद होंगे. कहा जा रहा है कि 70-100 स्टूडेंट्स प्रधानमंत्री का तिरंगा झंडा के साथ स्वागत करेंगे. पीएम उनसे बातचीत भी करेंगे.
यह भी पढ़ें: 'सर पे लाल टोपी रूसी...', पुतिन के रूस में कितना मजबूत है Indian Diaspora? जिनसे आज मिलेंगे पीएम मोदी
डिनर पर पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे पुतिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-9 जुलाई दो दिवसीय यात्रा पर रूस जा रहे हैं. यहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी खास मीटिंग होनी है. प्रधानमंत्री के मॉस्को पहुंचने और कार्यक्रमों के बाद डिनर का प्रोग्राम रखा गया है. रूसी राष्ट्रपति मॉस्को के बाहरी इलाके में अपने डाचा (आमतौर पर हॉलिडे होम के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाले घर) में प्राइवेट डिनर पर पीएम की मेजबानी करेंगे.
यह भी पढ़ें: PM Modi in Russia: आज से रूस दौरे पर पीएम मोदी, पुतिन से ये मुलाकात कितनी अहम?

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









