
PM Modi Road Show: शिमला पहुंचे पीएम मोदी, किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त करेंगे जारी
AajTak
PM Modi Shimla Road Show: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो किया. सरकार के 8 साल पूरे होने पर यहां जश्न मनाया गया. आज पीएम मोदी गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित करेंगे और पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 11वीं किस्त को जारी करेंगे. ताजा जानकारी के मुताबिक, किसानों के खाते में 11वीं किस्त के 2000 रुपये 31 मई को ट्रांसफर किए जाएंगे. एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी देश भर के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त ऑनलाइन रिलीज करेंगे. ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











