
PM Modi Japan Visit: ये हिंदी कहां से सीख ली? जापानी बच्चे की बातें सुनकर गदगद हो गए पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंच गए हैं. वहां पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों समेत जापानी बच्चे ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी बच्चे की हिंदी सुनकर गदगद हो गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए जापान पहुंच गए हैं. टोक्यो पहुंचने के बाद एक होटल में प्रवासी भारतीयों के साथ ही जापानी नागरिकों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने एक जापानी बच्चे से भी बात की. इसका वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है.
दरअसल एक जापानी बच्चे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए हिंदी में बात की. जब पीएम ने जापानी बच्चे को हिंदी बोलते हुए सुना तो वह गदगद हो गए. इस पर पीएम मोदी ने बच्चे से पूछा, वाह! आपने हिंदी कहां से सीख ली. आप तो बहुत अच्छी हिंदी बोल लेते हो.
पीएम मोदी से बातचीत करने वाले बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. इस दौरान बच्चों ने पीएम मोदी का ऑटोग्राफ भी लिया. साथ ही प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के स्वागत में 'भारत का शेर' के नारे भी लगाए.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (आज) से शुरू होने वाले अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान क्वाड सम्मेलन में शिरकत करेंगे. वह जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर टोक्यो गए हैं. क्वाड का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास पर चर्चा करना है.
अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी जापानी के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलियाई के नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








