
PM Modi In Rajya Sabha: भारतीय वैक्सीन के खिलाफ चलाई गई मुहीम, देखें विपक्ष पर मोदी का वार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में जमकर विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला किया और कहा कि कांग्रेस नहीं होती तो राजनीति में परिवारवाद नहीं होता. मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस ना होती तो लोकतंत्र परिवारवाद से मुक्त होता और ना ही सिखों का नरसंहार होता और ना ही देश को इमरजेंसी का कलंक झेलना पड़ता. पीएम मोदी ने कोरोना संकट पर देश की निराशाजनक तस्वीर पेश करने के लिए कांग्रेस को जमकर लताड़ा और राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि अपनी निराशा देश पर थोपना ठीक नहीं. उन्होंने कहा कि भारतीय वैक्सीन के खिलाफ मुहीम चलाई गई थी. पीएम ने कोरोना संकट के दौरान युवाओं के प्रदर्शन की तारीफ की. देखें ये वीडियो.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









