
PM Modi in Patna: 'बिहार विधानसभा ने इतिहास का निर्माण किया', पटना में बोले पीएम नरेंद्र मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के बिहार दौरे पर हैं. इस दौरान पर पटना पहुंचे. जहां उन्होंने बिहार विधानसभा की शताब्दी वर्ष समापन समारोह में हिस्सा लिया. आजादी के 75 वर्षों में यह पहली बार है, जब देश का कोई प्रधानमंत्री बिहार विधानसभा आए हैं. यहां अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का ये स्वभाव है कि जो बिहार से स्नेह करता है, बिहार उसे वो प्यार कई गुना करके लौटाता है. इस ऐतिहासिक इमारत ने बिहार की लोकतंत्रिक विरासत को 100 वर्ष तक मजबूत किया है, इसलिए आज ये इमारत भी हम सभी के नमन की हकदार है. देखें पीएम मोदी ने और क्या कहा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











