
PM Modi in Europe: रूस-यूक्रेन जंग के बीच पहले विदेश दौरे पर रवाना हुए PM मोदी, इन 3 देशों में जाएंगे
AajTak
PM Modi in Europe: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022 के पहले विदेशी दौरे पर रवाना हो चुके हैं. इस दौरान पीएम यूरोप के 3 देशों का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री सबसे पहले जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचेंगे. इसके बाद वे डेनमार्क और अंत में फ्रांस जाएंगे.
रूस-यूक्रेन जंग को लेकर जब ज्यादातर देश 2 धड़ों में बंट गए हैं. ऐसे समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के 3 देशों की यात्रा पर हैं. पीएम मोदी रविवार देर रात जर्मनी की राजधानी बर्लिन के लिए रवाना हुए. इसके बाद वे डेनमार्क और फ्रांस भी जाएंगे. पीएम मोदी की यात्रा 2 मई से शुरू होकर 4 मई तक चलेगी.
प्रधानमंत्री की यह यात्रा कई मायनों में अहम है. पहला कारण यह कि पीएम मोदी की यह 2022 की पहली विदेश यात्रा है. दूसरा जिन 3 देशों की यात्रा पर पीएम गए हैं, वे तीनों ही रूस-यूक्रेन की जंग में बढ़-चढ़कर यूक्रेन को सपोर्ट कर रहे हैं.
भारत ने अब तक इस मुद्दे पर अपनी नीति तटस्थ बनाकर रखी है. अमेरिका और जापान सहित यूरोप के कई देश भारत पर रूस की आलोचना करने का दबाव बनाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन अब तक भारत ने रूस के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा है.
तीन देशों की यात्रा पर निकलने से पहले पीएम मोदी ने कहा है कि मेरी यूरोप यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यूरोप कई चुनौतियों का सामना कर रहा है. मैं अपने यूरोपीय भागीदारों के साथ सहयोग की भावना को मजबूत करने का इरादा रखता हूं, जो भारत की शांति और समृद्धि में महत्वपूर्ण साथी हैं.
बर्लिन में ये रहेगा PM मोदी का शेड्यूल
विदेश सचिव विनय क्वात्रा के मुताबिक सोमवार को पीएम मोदी बर्लिन में भारत-जर्मनी IGC बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी की जर्मन चांसलर ओलाफ स्कॉलज से मुलाकात होगी. दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है. जर्मनी में पीएम मोदी और जर्मन चांसलर भारत और जर्मनी के टॉप CEOs से मुलाकात करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी जर्मनी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. भारत-जर्मनी इंटर गवर्नमेंटल कंसल्टेशन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल होंगे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











