
PM Modi और Kamala Harris की मुलाकात, आतंकवाद के मसले पर Pakistan को फटकार
AajTak
अमेरिका के तीन दिनों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ मुलाकात पूरी हो गई है. इसके अलावा उनकी जापान के पीएम से भी अहम मुलाकात हो चुकी है. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि कमला हैरिस का अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनना सभी के लिए गर्व की बात है. उन्होंने हैरिस को पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बता दिया. पीएम मोदी संग मुलाकात के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया था. उन्होंने स्पष्ट कहा था कि पाकिस्तान की धरती पर कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं. पाकिस्तान को नसीहत दी गई कि वो इन संगठनों पर काबू करे जिससे अमेरिका और भारत की सुरक्षा पर इसका कोई असर ना पड़े. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










