
PM Kisan Yojana: यूपी में सांसद को भी मिल रहा पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा, खाते में जा चुकी हैं 9 किस्तें
AajTak
मिर्जापुर में सांसद को भी पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा मिल रहा है. रावरार्ट्सगंज से अपना दल (S) के सांसद पकौड़ी लाल और उनके विधायक बेटे राहुल प्रकाश का नाम भी लाभार्थियों की लिस्ट में शामिल है. सांसद पकौड़ी लाल के खाते में 9 किस्तें जा चुकी हैं. हालांकि मामला सामने आने के बाद अब अधिकारी कानूनी कार्रवाई का दावा कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आयी है. राबर्ट्सगंज से अपना दल (S) के सांसद पकौड़ी लाल और उनके विधायक बेटे राहुल प्रकाश का नाम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों में शामिल है.
खास बात तो यह है कि सांसद के खाते में किसान सम्मान निधि की 9 किस्तें भी भेजी जा चुकी हैं.अंतिम बार सांसद के नाम से जुड़े खाते में 1 जून 2022 को पैसा भेजा गया है. कृषि विभाग में किसान सम्मान निधि के लिए दर्ज SBI के खाते में यह पैसा डाला गया है.
इससे पहले किसान सम्मान निधि का पैसा पंजाब एंड सिंध बैंक में भेजा जाता रहा है. वहीं सांसद पकौड़ी लाल के बेटे और छानबे से अपना दल(S) के विधायक राहुल प्रकाश का नाम भी किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों में दर्ज है.
हालांकि आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के कारण विधायक के खाते में अभी तक पैसा नहीं भेजा गया है. हैरानी की बात ये है कि दोनों नेताओं का किसान सम्मान निधि के लिए रजिस्ट्रेशन किसान सम्मान निधि पोर्टल पर 21 अगस्त 2019 को कराया गया था.
रिपोर्ट के मुताबिक सांसद की पत्नी पन्ना देवी का नाम भी किसान सम्मान निधि में दर्ज है. कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विधायक राहुल प्रकाश के खाते में पैसा नहीं भेजा गया है. वहीं सांसद पकौड़ी लाल के खाते की जांच की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक मामला सही पाए जाने पर पैसे की रिकवरी की जाएगी.
वहीं इस मामले को लेकर मिर्जापुर के उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया कि विधायक राहुल प्रकाश के खाते में तो पैसा नहीं जा रहा है, जो सांसद का खाता है उसकी जांच करवाई जा रही है जिसके बाद कानूनी कार्रवाई होगी और पैसों की रिकवरी की जाएगी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











