
PM Kisan Samman Nidhi Scheme 8th Installment: किसानों के खाते में आज पहुंचेंगे 2000 रुपये, जानें चेक करने का तरीका
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 8वीं किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे. हम बता रहे हैं इस योजना से जुड़ी हर जानकारी के बारे में...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई यानी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना की 8वीं किस्त के रूप में 9.5 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों के लिए 19,000 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे. इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पहले ही दे दी गई है. प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम-किसान सम्मान निधि की राशि जारी करेंगे और लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे. बता दें कि PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किसानों को हर साल 2000 रुपये की 3 किस्तों में कुल 6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है. आप अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो हम बता रहे हैं पीएम किसान निधि योजना से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में, जिससे आपको अपने खाते और किस्त के बारे में जानने में आसानी होगी... ऐसे आसानी से चेक करें अपनी किश्त की डिटेल्स... 1. पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. 2. वेबसाइट के राइट साइड में दिए 'Farmers Corner' पर क्लिक करें. 3. यहां 'Farmers Corner' के ठीक नीचे ‘Beneficiary Status' का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें. 4. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा. 5. इसके बाद, जो भी विकल्प आपने चुना होगा उसका नंबर भरें और 'Get Data' पर क्लिक करें. इतना करने के बाद आपको अपने सभी किश्तों की जानकारी मिल जाएगी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












