
PM Kisan सम्मान निधि की राशि में होगी बढ़ोतरी? इन मांगों को लेकर किसानों का जमावड़ा
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में भारी तादाद में किसान अपनी मांगों को लेकर इकट्ठा हुए हैं. इसमें पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में खेती की बढ़ी लागत के अनुपात में बढ़ाने की भी मांग की जा रही है. सवाल है कि क्या सरकार भारतीय किसान संघ की इस मांग को मानने को तैयार है?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध किसान संगठन बीकेएस यानी भारतीय किसान संघ राजधानी दिल्ली में 'किसान गर्जना रैली' कर रहा है. बीकेएस किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरा हुआ है. दावा है कि इस रैली में करीब 40 हजार से ज्यादा किसानों का जमावड़ा है. रैली में मध्य प्रदेश ,राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात के किसान पहुंचे हैं.
पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने की मांग
बीकेएस द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में खेती की बढ़ी लागत के अनुपात में बढ़ाने की भी मांग की जा रही है. बता दें कि इससे पहले भी इस योजना की राशि बढ़ाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा मांग की जा चुकी है. ऐसे में सवाल है कि क्या सरकार भारतीय किसान संघ की इस मांग को मानने को तैयार है? अगर मांग मानी भी गई तो सम्मान निधि की राशि में कितना बदलाव किया जाएगा?
बता दें कि फिलहाल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके किसानों के खाते में भेजी जाती है.
बीकेएस की अन्य मांगे
बीकेएस की मांग है कि केंद्र सरकार को कृषि उपज पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) नहीं लगाना चाहिए. इसके अलावा संगठन सभी कृषि उपज को जीएसटी से मुक्त करने की करने की मांग भी कर रहा है. किसान संगठन अनाज में सब्सिडी के अलावा डीबीटी के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी कर रहा है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










