
PM Kisan में 4 लाख से अधिक किसानों का पेमेंट फेल, 8वीं किस्त आने से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल!
AajTak
देश में किसानों की आर्थिक मदद के लिए मोदी सरकार ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है. इसकी 8वीं किस्त अप्रैल से लाभार्थियों के खाते में आना है. लेकिन उससे पहले आप ये डिटेल चेक कर लें ताकि आपके खाते में पेमेंट आना ना हो फेल..
सबसे पहले आप पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर लाभार्थियों की सूची में अपना नाम चेक कर लें. इसके लिए आप आपको साइट पर बेनिफिशियरी लिस्ट वाले बॉक्स पर क्लिक करना है. उसके बाद अपने राज्य, जिले, उप-जिले, ब्लॉक और गांव का नाम सिलेक्ट करके चेक करना है कि लाभार्थी की सूची में नाम है या नहीं. अगर लिस्ट में नाम नहीं है और आप पात्र हैं तो अगली स्लाइड में जानें रजिस्ट्रेशन कैसे करें (सांकेतिक फोटो) पीएम किसान की वेबसाइट पर किसान खुद से या किसी की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बस आपको साइट पर फार्मर कॉर्नर वाले बॉक्स पर क्लिक करना है. उसके बाद नए किसान का पंजीकरण वाले बक्से पर क्लिक करना है. बाद में आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी देनी है. आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया. अगर इसके बाद भी पेमेंट फेल हो रहा है तो अगली स्लाइड में जानें उपाय. (सांकेतिक फोटो) अक्सर देखा गया है कि डॉक्यूमेंट की जानकारी सही से नहीं भरने पर पेमेंट फेल होता है. ऐसे में आप पीएम किसान की वेबसाइट पर आधार एडिट वाले बक्से पर क्लिक करके चेक करें कि आपका आधार नंबर सही है या नहीं. इसके बाद बैंक खाते से जुड़ी जानकारी को भी एक बार चेक कर लें. (सांकेतिक फोटो)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












