
PM Address to Matua Community: 'अराजकता की मानसिकता का विरोध हमारा दायित्व', जब पीएम ने किया बंगाल हिंसा का जिक्र
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात पश्चिम बंगाल के श्रीधाम ठाकुरनगर में मतुआ धर्म महा मेले को संबोधित किया. अपने इस वर्चुअल भाषण में पीएम ने मतुआ समाज से आग्रह किया कि सिस्टम से करप्शन को मिटाने के लिए समाज के स्तर पर जागरूकता बढ़ाएं. अगर कहीं भी किसी का उत्पीड़न हो रहा हो, तो वहां जरूर आवाज उठाएं. ये हमारा समाज के प्रति भी और राष्ट्र के प्रति भी कर्तव्य है. पीएम मोदी ने आगे कहा, राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है. लेकिन राजनीतिक विरोध के कारण अगर किसी को हिंसा से डरा-धमकाकर कोई रोकता है तो वो दूसरे के अधिकारों का हनन है. देखें आगे क्या बोले पीएम मोदी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











