
PM मोदी 497 दिनों बाद विदेश यात्रा पर, जानिए बंगाल चुनाव से लेकर कूटनीति तक...क्या है बांग्लादेश दौरे के मायने?
AajTak
पीएम मोदी 497 दिनों बाद विदेश यात्रा पर हैं. इससे पहले नवंबर 2019 में पीएम मोदी ब्राजील के दौरे पर गए थे. 15 जून 2014 से नवंबर 2019 के बीच पीएम ने कुल 1979 दिनों में 96 देशों के दौरे किए हैं.
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी बांग्लादेश दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी के इस दौरे के राजनीतिक मायने भी लगाए जा रहे हैं. पीएम का बांग्लादेश दौरा 26 और 27 मार्च को है, जिसमें वो मतुआ समुदाय के संस्थापक हरिचांद ठाकुर की जन्मस्थली जाएंगे. यानी 27 मार्च को जब बंगाल में पहले चरण के वोट पड़ रहे होंगे, पीएम मोदी मतुआ समुदाय के लोगों से मिलेंगे. वैसे अगर राजनीतिक एंगल को छोड़ दें तो पीएम मोदी का ये बांग्लादेश दौरा और कई मायनों में खास है. गौरतलब है कि बंगाल में मतुआ समुदाय एक बड़ा वोट बैंक है और 70 विधानसभा सीटों पर असर रखता है. ऐसे में पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे के राजनीतिक मायने निकालना लाजिमी है. पश्चिम बंगाल में जब पहले चरण का मतदान हो रहा होगा, तब कोरोना काल के बाद पीएम मोदी अपने पहले विदेश दौरे पर होंगे, वो भी बंगाल से सटे बांग्लादेश में.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











