
PM मोदी से मिलते ही ELON MUSK का ऐलान- TESLA की होगी भारत में एंट्री, खुद भी आएंगे अगले साल
AajTak
Elon Musk ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि वह अगले साल भारत का दौरे का प्लान बना रहे हैं और विश्वास है कि टेस्ला भारत में होगी. मस्क ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि वह वास्तव में भारत की परवाह करते हैं, मैं मोदी का प्रशंसक हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका यात्रा पर हैं और मंगलवार उन्होंने Tesla CEO एलन मस्क से मुलाकात की. इस दौरान दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की भारत में एंट्री को लेकर भी बातचीत की गई. मुलाकात के बाद टेस्ला सीईओ Elon Musk ने भारतीय बाजार में Tesla की एंट्री को लेकर बड़ा दावा किया. न्यूयॉर्क के पैलेस होटल में एलन मस्क ने कहा कि कंपनी निकट भविष्य में भारत में निवेश करेगी, जो देश के लिए एक महत्वपूर्ण विकास होगा.
भारत में निवेश के लिए तैयार मस्क
Elon Musk ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि भारत में निवेश करने की योजना की पुष्टि करते हुए कहा कि वह खुद अगले साल भारत दौरे का प्लान बना रहे हैं और विश्वास है कि टेस्ला भारत में होगी. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम निकट भविष्य में कुछ ऐलान करने में सक्षम होंगे. यह भारत के साथ हमारे संबंधों में यह एक महत्वपूर्ण निवेश होगा.
पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर की तारीफ
एक अन्य बयान में एलन मस्क ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि वह वास्तव में भारत की परवाह करते हैं, मैं मोदी का प्रशंसक हूं. टेस्ला सीईओ के साथ अपनी मुलाकात पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर लिखा, 'आज आपसे मुलाकात शानदार रही.' इस पर एलन मस्क ने पीएम मोदी के बातचीत के बाद कहा कि आपसे फिर से मिलना बेहद सम्मान की बात है.
जल्दी की जा सकती है बड़ी घोषणा

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







