'PM मोदी बार-बार तमिलनाडु आ रहे हैं, क्योंकि...', CM स्टालिन ने साधा निशाना
AajTak
स्टालिन ने कहा कि पीएम मोदी को पता है कि उनकी सरकार गिरने वाली है. इस चुनाव में हार का डर उनकी आंखों और चेहरे पर दिख रहा है. वह तमिलनाडु आते रहे हैं और मैं उनसे बस एक ही सवाल पूछता हूं लेकिन वह इसका जवाब नहीं दे रहे हैं. मैं उनसे पूछता हूं कि क्या वह अपने प्रधानमंत्री रहने के 10 वर्षों में तमिलनाडु के लिए लागू की गईं कम से कम एक योजना के बारे में ही बता दें.
तमिलनाडु के सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि चुनाव का समय है, इसलिए पीएम मोदी भारत में हैं और वह बार-बार तमिलनाडु आ रहे हैं. अन्यथा वह आमतौर पर विदेशी दौरों पर रहते हैं. हाल ही में जब पीएम मोदी सेलम आए थे, तो उन्होंने दावा किया था कि तमिलनाडु में बीजेपी के विस्तार से डीएमके की नींद उड़ गई है, लेकिन वास्तव में जिस व्यक्ति की नींद उड़ी हुई है, वह खुदी पीएम मोदी हैं.
स्टालिन ने कहा कि पीएम मोदी को पता है कि उनकी सरकार गिरने वाली है. इस चुनाव में हार का डर उनकी आंखों और चेहरे पर दिख रहा है. वह तमिलनाडु आते रहे हैं और मैं उनसे बस एक ही सवाल पूछता हूं लेकिन वह इसका जवाब नहीं दे रहे हैं. मैं उनसे पूछता हूं कि क्या वह अपने प्रधानमंत्री रहने के 10 वर्षों में तमिलनाडु के लिए लागू की गईं कम से कम एक योजना के बारे में ही बता दें.
तमिलनाडु के सीएम ने कहा कि ये वही बीजेपी है जो हमारी आलोचना करती रही है. उन्होंने कहा कि अगर मैं डीएमके द्वारा किए गए कामों का गिनाना शुरू कर दूं तो एक दिन भी कम पड़ जाएगा. उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री के पास हमारे सवालों का जवाब है.
सीएम स्टालिन ने पूछा कि बाढ़ राहत कोष कहां है? पीएम मोदी ने तमिलनाडु के लिए कौन सी योजनाएं बनाई हैं. मदुरै में एम्स कहां है? नये रेलवे प्रोजेक्ट कहां हैं? उन्होंने ये भी कहा कि न केवल तमिलनाडु के लोग, बल्कि पूरा देश उस नाटक पर विश्वास नहीं करेगा, जो आप चुनाव के समय करते रहते हैं. वे तुम्हें भी माफ नहीं करेंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.