
PM मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद भारत का सख्त रुख, सफाई देने विदेश मंत्रालय पहुंचे मालदीव के हाई कमिश्नर
AajTak
भारत ने मालदीव के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारत ने मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया. विदेश मंत्रालय पहुंचे मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम साहिब यहां सफाई देकर रवाना हो गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मालदीव पर भारी पड़ती दिख रही है. पहले सोशल मीडिया पर मालदीव के बहिष्कार की मुहिम छेड़ी गई, इसके बाद दिग्गज भारतीय ट्रैवल कंपनियों ने मालदीव की फ्लाइट्स और होटल बुकिंग कैंसिल कर दी और अब भारत सरकार ने मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया है. भारत सरकार के तलब किए जाने के बाद मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम साहिब भारतीय विदेश मंत्रालय पहुंचे. सफाई देने के कुछ देर बाद ही वह यहां से रवाना हो गए.
दरअसल, मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के समक्ष उठाया था. माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी. भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है. मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है.
बाद में भारत की कड़ी आपत्ति के बाद एक्शन लेते हुए मालदीव सरकार ने PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मंत्री मरियम शिउना के साथ-साथ मालशा शरीफ और महजूम माजिद को भी सस्पेंड कर दिया था. मालदीव सरकार के प्रवक्ता, मंत्री इब्राहिम खलील ने आजतक को बताया था कि विवादित टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार तीनों मंत्रियों को उनके पद से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया.
PM मोदी के खिलाफ की थी टिप्पणी
दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद हुई थी. पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा करने के बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इसके साथ ही उन्होंने भारतीयों से अपील की थी कि वह इस आइलैंड पर घूमने का प्लान करें. इसके बाद मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी के पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. हालांकि ट्वीट की आलोचना होने के बाद उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया था.
मावदीव को भारत के टूरिस्ट की जरूरत

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









