
PM मोदी ने प्रगति मैदान में किया 'भारत मंडपम' का उद्घाटन, देशवासियों को दी इस बात की गारंटी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम प्रगति मैदान में कन्वेंशन सेंटर (IECC Complex) का उद्घाटन किया. प्रगति मैदान के इस कन्वेंशन सेंटर का नाम 'भारत मंडपम' रखा गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम प्रगति मैदान में कन्वेंशन सेंटर (IECC Complex) का उद्घाटन किया. प्रगति मैदान के इस कन्वेंशन सेंटर का नाम 'भारत मंडपम' रखा गया है. इसके उद्घाटन के दौरान पीएम ने देशवासियों को गारंटी दी कि मोदी सरकार के तीसरे टर्म (2024 लोकसभा चुनाव) में वह भारत को विश्व की तीसरी टॉप अर्थव्यवस्था बनाकर रहेंगे. इस गारंटी के साथ मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का दावा भी ठोक दिया.
'भारत मंडपम' का उद्घाटन करते हुए पीएम ने कहा कि कोई भी समाज या देश टुकड़ों में काम करके आगे नहीं बढ़ सकता. वह बोले, 'हमारी सरकार बहुत दूर की सोच कर काम कर रही है.'
'भारत का बढ़ता कद भारत मंडपम से पूरी दुनिया देखेगी'
मोदी ने कहा कि आज दुनिया यह स्वीकार कर रही है कि भारत 'लोकतंत्र की जननी' है. आज जब हम आजादी के 75 वर्ष होने पर 'अमृत महोत्सव' मना रहे हैं, यह 'भारत मंडपम' हम भारतीयों द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत उपहार है. कुछ हफ्तों बाद यहां G20 से जुड़े आयोजन होंगे. भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद इस 'भारत मंडपम' से पूरी दुनिया देखेगी.
कन्वेंशन सेंटर में क्या खास है? देश की राजधानी में विश्व स्तरीय कार्यक्रमों के लिए इस कन्वेंशन सेंटर को तैयार किया गया है. इसे प्रगति मैदान रिडेलवपमेंट प्लान के तहत बनाया गया है.
एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर पूरा 123 एकड़ में फैला है. इसकी गिनती शंघाई (चीन) और फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) की तरह विश्व के टॉप 10 कन्वेंशन सेंटर्स में होगी. इसमें 54 हजार वर्ग मीटर का एयर कंडीशंड कन्वेंशन सेंटर, तीन ओपन एम्पीथियेटर, इसके अलावा सात नए एग्जीबिशन हॉल भी इसमे हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










