
PM मोदी तीन महीने बाद फिर जाएंगे रूस, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने खुद दिया है विशेष आमंत्रण
AajTak
अक्टूबर के महीने में रूस के कजान शहर में ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाना है. पीएम मोदी इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए ही रूस पहुचेंगे. बता दें कि पुतिन ने पीएम मोदी को अक्टूबर में रूस के कजान शहर में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है.
रूस के दो दिवसीय दौरे से ऑस्ट्रिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर महीने में एक बार फिर रूस जाएंगे. पीएम मोदी के अगले दौरे के लिए उन्हें खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विशेष तौर पर आमंत्रित किया है.
दरअसल, अक्टूबर के महीने में रूस के कजान शहर में ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाना है. पीएम मोदी इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए ही रूस पहुचेंगे. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के हवाले से रूसी समाचार एजेंसी ने बताया,'नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण को स्वीकार करके खुश हैं और अक्टूबर में कजान में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.'
ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
बता दें कि पुतिन ने पीएम मोदी को अक्टूबर में रूस के कजान शहर में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. पुतिन ने ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा था कि हम इस साल अक्टूबर में कजान में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आपको देखकर प्रसन्न होंगे.'
6 नए देश भी बन गए हैं ब्रिक्स के सदस्य
दरअसल, रूस इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है. ब्रिक्स एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीक शामिल हैं. सऊदी अरब, ईरान, इथियोपिया, मिस्र, अर्जेंटीना और संयुक्त अरब अमीरात इसके नए सदस्य हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











