
PM मोदी-जिनपिंग के बाद अब मिले जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री, बॉर्डर डील के बाद पहली मुलाकात
AajTak
भारत के विदेश मंत्री जयशंकर और वांग यी ने न सिर्फ वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की, बल्कि भारत-चीन सीमा पर सैनिकों की वापसी को लेकर भी चर्चा की. इस बैठक के बारे में बताते हुए जयशंकर ने कहा कि एलएसी पर समझौते के अनुसार काम आगे बढ़ा है.
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच मुलाकात हुई है. दोनों की ये मुलाकात G20 समिट से इतर हुई. भारत और चीन के बीच बॉर्डर डील के बाद होने के बाद दोनों देशों के विदेश मंत्री के बीच ये पहली मुलाकात थी.
जयशंकर और वांग यी ने न सिर्फ वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की, बल्कि भारत-चीन सीमा पर सैनिकों की वापसी को लेकर भी चर्चा की. इस बैठक के बारे में बताते हुए जयशंकर ने कहा कि एलएसी पर समझौते के अनुसार काम आगे बढ़ा है.
दोनों देशों के विदेश मंत्री की मुलाकात से पहले पिछले महीने रूस के कजान में हुई ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच भी मुलाकात हुई थी. मोदी और जिनपिंग के बीच ये मुलाकात भी बॉर्डर डील के बाद ही हुई थी. इसी बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्री की मीटिंग को लेकर भी बात हुई थी.
चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बैठक के बाद जयशंकर ने बताया कि दोनों के बीच भारत-चीन सीमा पर सैनिकों की वापसी पर चर्चा हुई.
भारत और चीन के बीच 21 अक्टूबर को ही पूर्वी लद्दाख में पेट्रोलिंग को लेकर अहम समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत एलएसी पर जैसी स्थिति जून 2020 से पहले थे, अब फिर वैसी ही हो गई है. पूर्वी लद्दाख में कई पेट्रोलिंग पॉइंट पर भारतीय सैनिक और चीनी सैनिक थे. लेकिन अब दोनों देशों के सैनिक वापस चले गए हैं और फिर से पेट्रोलिंग शुरू हो गई है. जून 2020 में गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ था.
दोनों देशों के बीच एलएसी पर पांच जगहों पर पेट्रोलिंग पॉइंट को लेकर विवाद था. देपसांग और डेमचोक को छोड़कर बाकी सभी पेट्रोलिंग पॉइंट पर काफी पहले ही सहमति बन गई थी. लेकिन पिछले महीने हुए समझौते ने देपसांग और डेमचोक में भी पेट्रोलिंग पॉइंट का मुद्दा सुलझा दिया. समझौते के बाद दोनों देशों की सेनाएं यहां से पीछे हट गईं. साथ ही उन्होंने यहां जो भी कैंप और टेंट लगाए थे, वो भी हटा लिए. अब फिर से यहां हालात सामान्य हो गए हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











