
PM मोदी की मां के निधन पर शाहरुख खान ने जताया दुख, बोले- मेरे परिवार की प्रार्थनाएं आपके साथ हैं सर
AajTak
शाहरुख खान ने दुख जताते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन जी के निधन पर मुझे बहुत दुख हुआ. मेरे परिवार की प्रार्थनाएं आपके साथ हैं सर. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन के बेहद करीब थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया. वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं. उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके बाद उन्होंने अहमदाबाद के यूएन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री के जीवन में आए इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शोक व्यक्त किया. शाहरुख खान ने 31 दिसंबर को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर शोक जताया है.
शाहरुख ने किया ट्वीट शाहरुख खान ने दुख जताते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन जी के निधन पर मुझे बहुत दुख हुआ. मेरे परिवार की प्रार्थनाएं आपके साथ हैं सर. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें."
Heartfelt condolences to @narendramodi on the loss of his mother Heeraben ji. My family’s prayers are with you sir. May God bless her soul.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन के बेहद करीब थे. वह अक्सर ही काम से समय निकालकर उनसे मिलने जाते थे और उनके हाथ से खाना भी खाते थे. इस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर ही देखने को मिल जाते थे. सिर्फ इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री अक्सर ही त्योहारों और चुनावी जीत पर अपनी मां का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते थे. गुजरात के गांधीनगर के सेक्टर 30 स्थित श्मशान गृह में पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का अंतिम संस्कार किया गया.
पीएम मोदी की मां गुजरात में ही रहती थीं. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी मां को 100वें जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया था, जिसमें उनके लिए उन्होंने ढेर सारा प्यार लुटाया था.
शाहरुख के अलावा अक्षय और अनुपम खेर ने भी जताया दुख अनुपम खेर ने भी प्रधानमंत्री जी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा था कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी! आपकी माताश्री हीराबा जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी. आपका उनके प्रति प्यार और आदर हमेशा से ही जगजाहिर रहा है. उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा. पर आप भारत मां के सपूत हो! देश की हर मां का आशीर्वाद आपके ऊपर है. मेरी मां का भी!

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











