
PM मोदी की गांधी से तुलना कर घिरे उपराष्ट्रपति धनखड़, कांग्रेस समेत विपक्षी दल भड़के
AajTak
उपराष्ट्रपति धनखड़ के युगपुरुष वाले बयान पर विपक्ष भड़क गया है. कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने इस बयान की आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि अगर सर आप महात्मा गांधी से तुलना करते हैं तो यह शर्मनाक है. हम सब जानते हैं कि चापलूसी की एक सीमा होती है और आप उस सीमा को पार चुके हैं.
प्रधानमंत्री मोदी को युगपुरुष बताकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं और इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है. धनखड़ ने जैन गुरु और दार्शनिक श्रीमद राजचंद्रजी को समर्पित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं. बीती सदी के महापुरुष महात्मा गांधी थे. इस सदी के युगपुरुष नरेंद्र मोदी हैं.
क्या बोले उपराष्ट्रपति? उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सच्चाई और अहिंसा से हमें ब्रिटिशों की गुलामी से आजाद कराया था. प्रधानमंत्री मोदी ने हमें प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया, जिसे हम हमेशा देखना चाहते थे. उपराष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी और पीएम मोदी दोनों ने श्रीमद राजचंद्रजी की शिक्षा को दर्शाती हैं. मनिकम टैगोर ने की आलोचना उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस बयान पर विपक्ष भड़क गया है. कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने इस बयान की आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि अगर सर आप महात्मा गांधी से तुलना करते हैं तो यह शर्मनाक है. हम सब जानते हैं कि चापलूसी की एक सीमा होती है और आप उस सीमा को पार चुके हैं. टैगोर ने X पर किए ट्वीट में लिखा कि, बहुत सम्मान के साथ कहूंगा कि अपनी कुर्सी और पद पर रहकर चापलूस बनने से कोई मूल्य नहीं जुड़ता सर.
दानिश अली ने उठाया सवाल वहीं, बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने भी धनखड़ के बयान पर आपत्ति जताई है. उन्होंने ट्वीट किया कि, 'पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी थे, इस शताब्दी के युगपुरुष नरेंद्र मोदी हैं! मैं उपराष्ट्रपति जी से पूछना चाहूँगा की संसद में प्रधानमंत्री के ही दल के सांसद द्वारा एक समुदाय विशेष को अपशब्द इस्तेमाल करने की छूट दे कर किस नये युग की शुरुआत की गई है.'

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







