
PM मोदी की एलॉन मस्क से हुई बात, क्या टेस्ला की एंट्री का खुलने जा रहा है रास्ता?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि एलॉन मस्क करते साथ बातचीत के दौरान हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के सेक्टर्स में गहन साझेदारी पर भी चर्चा की. भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ पार्टनरशिप को लेकर प्रतिबद्ध रहेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अरबपति कारोबारी और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk) से फोन पर बात की. इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि एलॉन मस्क से बात हुई. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस साल की शुरुआत में वॉशिंगटन डीसी में हमारी मीटिंग के दौरान जिन विषयों पर चर्चा हुई थी, वे मुद्दे भी शामिल थे.
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के सेक्टर्स में गहन साझेदारी पर भी चर्चा की. भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ पार्टनरशिप को लेकर प्रतिबद्ध रहेगा.
इस साल 13 फरवरी को ब्लेयर हाउस में मस्क ने मोदी से मुलाकात की थी. इस दौरान मस्क अपने तीन बच्चों- एक्स, स्ट्राइडर और एज्योर के साथ पहुंचे थे. इस दौरान इनोवेशन, स्पेस एक्सप्लोरेशन और टेस्ला के विस्तार की योजनाओं पर चर्चा हुई.
बता दें कि Tesla भारत में एंट्री पर तेजी से काम कर रही है और इसे लेकर टेस्ला के अधिकारी जल्द भारत आएंगे. एलन मस्क की टेस्ला को आयात शुल्क (Import Duty) में छूट पाने के लिए भारत सरकार की योजना के तहत आवेदन करना होगा. इसके साथ ही सरकारी सूत्रों की मानें, तो टेस्ला ने महाराष्ट्र के चाकन और छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) के साथ ही गुजरात को मैन्युफैक्चरिंग के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन के तौर पर चुना है. ऐसा माना जा रहा है कि Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार कंपनी भारत में 3 से 5 अरब डॉलर का निवेश कर सकती है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








