
PM मोदी की इजरायल यात्रा पर दुनिया की निगाहें, इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया फ्लाइट मूवमेंट
ABP News
PM मोदी की इजरायल यात्रा पर दुनिया की निगाहें, इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया फ्लाइट मूवमेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंच चुके हैं. उनके दौरे पर दुनिया की नजरें हैं. इजरायल यात्रा पर रवाना होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लाइट लोकेशन को सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया है. दुनियाभर की फ्लाइट्स पर नजर रखने वाले चर्चित प्लेटफॉर्म फ्लाइटरडार के डेटा के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान की लोकेशन को सबस ज्यादा ट्रैक किया गया है.
बता दें, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लाइटरडार विमानों की लाइव ट्रैकिंग करता है. इसका मेन काम विमानों की रियल टाइम लोकेशन, स्पीड रूट आदि को दिखाना है. फ्लाइटरडार के मुताबिक बुधवार (25 फरवरी) शाम 3.45 के करीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान सऊदी अरब से जॉर्डन में प्रवेश कर रहा था, इस समय उनको 7184 लोग लाइव ट्रैक कर रहे थे.
प्रधानमंत्री मोदी की फ्लाइट ने पाकिस्तान और ईरान के एयरस्पेस से दूरी बनाई. उनका विमान नई दिल्ली से गुजरात के रास्ते अरब सागर होते ओमान में दाखिल हुआ. इसके बाद सऊदी अरब के एयर स्पेस से होते हुए जॉर्डन में इंट्री ली. जॉर्डन के बाद इजरायल की सीमा की शुरुआत होती है. पीएम मोदी एयर इंडिया वन विमान से इजरायल जा रहे हैं. जो भारत सरकार का खास विमान है.
इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल









