
PM मोदी का संदेश- हमारी आध्यात्मिक परंपराओं के आदर्श प्रतीक हैं ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
AajTak
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स के मौके पर पीएम मोदी ने इस बार भी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के जरिए अपनी चादर भिजवाई है. पीएम मोदी ने चादर भेजने के साथ ही एक खास संदेश भी भेजा है.
हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर शरीफ के लिए चादर भेजी गई है. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स के मौके पर पीएम मोदी ने इस बार भी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के जरिए अपनी चादर भिजवाई है. पीएम मोदी ने चादर भेजने के साथ ही एक खास संदेश भी भेजा है. पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा, ‘अपने सूफी विचारों से समाज में अमिट छाप छोड़ने वाले ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती हमारी महान आध्यात्मिक परंपराओं के आदर्श प्रतीक हैं. प्रेम, एकता, सेवा और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देते गरीब नवाज के मूल्य और विचार हमें प्रेरणा देते रहेंगे.’ Handed over a Chadar that would be offered at the Ajmer Sharif Dargah on the 809th Urs of Khwaja Moinuddin Chisti. pic.twitter.com/DHa1f5p0kk
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











