
PM मोदी का आज मधुबनी दौरा, बिहार को देंगे 13480 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
AajTak
पीएम मोदी आज सुबह 11.20 बजे मधुबनी पहुंचेंगे. उनका कार्यक्रम 11.30 बजे से शुरू होगा. पहलगाम हमले के बाद यह पीएम मोदी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर जाएंगे. वह राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
पीएम मोदी आज सुबह 11.20 बजे मधुबनी पहुंचेंगे. उनका कार्यक्रम 11.30 बजे से शुरू होगा. पहलगाम हमले के बाद यह पीएम मोदी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा.
इस दौरान वह बिहारवासियों को कई सौगातें देंगे. वह गैस विद्युत और रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वह इस दौरान बिहार में 13,480 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. वह गोपालगंज के हथुआ में 340 करोड़ की लागत वाली रेल अनलोडिंग सुविधा वाले एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे.
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी कैबिनेट के कई मंत्री उपस्थित होंगे. कहा जा रहा है कि वह राज्य के गरीब परिवारों को पक्के आवास की चाबी भी सौंपेंगे. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का कहना है कि पीएम मोदी बिहार के 13 लाख 24 हजार गरीब परिवारों को पक्के मकान की चाबी सौंपेंगे.
बता दें कि पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है जबकि 17 घायल हुए हैं. यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










