PM मोदी कल 3 हजार लोगों के साथ करेंगे डिनर, G20 को सफल बनाने में रहा अहम रोल
AajTak
सरकार की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक पीएम सभी लोगों से बातचीत करेंगे और इन्हें संबोधित करेंगे. इसके बाद इन सभी के लिए भारत मंडपम में ही डिनर का आयोजन भी किया जाएगा. इन 3 हजार लोगों में विशेष रूप से वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने शिखर सम्मेलन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है.
भारत में इसी महीने हुए जी20 के आयोजन की हर तरफ जमकर तारीफें हुईं. इसको सफल बनाने के लिए जिन लोगों ने दिन-रात काम किया, अब पीएम मोदी उनसे मिलने वाले हैं. दरअसल, जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में करीब 3 हजार लोग जुटे थे. इन सभी से पीएम मोदी 22 सितंबर को शाम 6 बजे भारत मंडपम में मुलाकात करेंगे.
सरकार की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक पीएम सभी लोगों से बातचीत करेंगे और इन्हें संबोधित करेंगे. इसके बाद इन सभी के लिए भारत मंडपम में ही डिनर का आयोजन भी किया जाएगा. इन 3 हजार लोगों में विशेष रूप से वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने शिखर सम्मेलन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है. इनमें विभिन्न मंत्रालयों के सफाईकर्मी, ड्राइवर, वेटर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं. इस दौरान तमाम विभागों के मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
भारत की अध्यक्षता में जी-20 का सफल आयोजन
भारत की अध्यक्षता में जी-20 का नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को सफल आयोजन हुआ है. इस समिट में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, इटली, सऊदी अरब, अर्जेंटीना समेत दुनिया के तमाम शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे. जी-20 में नई दिल्ली घोषणा पत्र पर भी आम सहमति बनी है. इसे भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया जा रहा है. जी-20 समिट की सफलता के लिए पीएम मोदी को दुनियाभर से बधाई मिलीं.
फिलहाल कौन से देश हैं इसमें साल 1999 में दुनिया की मजबूत अर्थव्यवस्थाओं का एक संगठन बना. तब इसमें कुछ ही देश शामिल थे. जैसे-जैसे दूसरे कई देश मजबूत हुए, वे भी इसका हिस्सा बनते गए. साल 2008 में इसकी पहली आधिकारिक बैठक अमेरिका में हुई. फिलहाल G20 में भारत के अलावा रूस, ब्राजील, कनाडा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, अमेरिका, चीन, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, तुर्की, ब्रिटेन और एक यूरोपीय संघ शामिल है.
अफ्रीकन यूनियन बना 21वां सदस्य

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










