
PM मोदी करेंगे भारतीय मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, 100 '5G लैब' की मिलेगी सौगात
AajTak
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 7वें भारतीय मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे. PMO ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान PM देशभर में शैक्षणिक संस्थानों को 100 '5जी यूज केस लैब्स' प्रदान करेंगे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











