
PM मोदी आज तीसरे सऊदी अरब दौरे पर पहुंचेंगे, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से जेद्दा में होगी मुलाकात
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार दोपहर जेद्दा पहुंचेंगे. यह जेद्दा की किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा 40 वर्षों में पहली यात्रा होगी. मंगलवार को पहले दिन भारत और सऊदी अरब कम से कम छह सहमति पत्रों (MoUs) पर हस्ताक्षर करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचेंगे. वे वहां 23 अप्रैल तक रहेंगे. पीएम मोदी को इस यात्रा का न्योता क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने दिया है. 2016 और 2019 के बाद पीएम मोदी की ये सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है.
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार दोपहर जेद्दा पहुंचेंगे. यह जेद्दा की किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा 40 वर्षों में पहली यात्रा होगी. मंगलवार को पहले दिन भारत और सऊदी अरब कम से कम छह सहमति पत्रों (MoUs) पर हस्ताक्षर करेंगे. सूत्रों के अनुसार, कुछ अन्य समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत चल रही है. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के साथ बैठक में हज से संबंधित मुद्दों, विशेष रूप से भारतीय तीर्थयात्रियों के कोटे को लेकर चर्चा करेंगे.
दोनों देशों के बीच जिन समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, उनमें अंतरिक्ष, ऊर्जा, स्वास्थ्य, विज्ञान और वैज्ञानिक अनुसंधान, संस्कृति और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र शामिल हैं.
देर रात तक होती रहीं बैठकें
एक अधिकारी ने बताया, सोमवार देर रात तक रियाद में बैठकों का दौर जारी रहा, ताकि विवरणों को अंतिम रूप दिया जा सके. एक दर्जन से ज्यादा सहमति पत्रों पर चर्चा चल रही है, जिनमें से कुछ पर आधिकारिक स्तर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.
एक फैक्ट्री का दौरा भी करेंगे पीएम मोदी

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







