
PM कोई भी हो पाकिस्तान में सेना ही 'सरकार'... फौजी बूटों से कुचलता रहा है लोकतंत्र
AajTak
पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि वहां सेना और सत्ता एक सिक्के के दो पहलू हैं. यही वजह है कि सेना में सत्ता और सत्ता में सेना की झलक दिख ही जाती है. पाकिस्तान मे ऐसा कोई चुनाव नहीं हुआ, जो सेना के साए में ना हुआ हो.
पाकिस्तान की गाड़ी हमेशा की तरह अस्थिरता के गियर में फंसी हुई है. सेना के साए में आठ फरवरी को चुनाव हुए. अब नतीजे सबके सामने हैं. किसी भी पार्टी के पास बहुमत नहीं है. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर लगे बैन के बाद पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर इतिहास रचा है. पहली बार ऐसा हुआ है कि निर्दलीय उम्मीदवार इतनी बड़ी तादाद में जीते हैं. किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के बावजूद इमरान की पीटीआई और नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) दोनों पार्टियों ने सरकार बनाने का दावा किया है.
इस बार सत्ता की लड़ाई दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के बीच है. कभी सेना के 'फेवरेट बॉय' रहे इमरान खान अब उनकी आंखों की किरकिरी बन चुके हैं. इमरान की पार्टी पर बैन लगाकर उन्हें चुनाव लड़ने से रोका गया. यही वजह थी कि उनके पार्टी के उम्मीदवारों को निर्दलीयों के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने को मजबूर होना पड़ा.
पाकिस्तानी सेना ने इस बार नवाज शरीफ पर दांव लगाया था. इसका लेआउट तैयार होते ही पिछले साल आनन-फानन में नवाज शरीफ को लंदन से पाकिस्तान वापस बुलाया गया. उन पर लगे भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों को रद्द कर दिया गया और उन पर लगी चुनावी रोक भी हटाई गई.
इस तरह से पाकिस्तान की सेना ही तय करती है कि सत्ता की कुर्सी पर किसे बैठाना है और किसे बेदखल करना है? ऐसे में सोचना लाजिमी है कि लोकतांत्रिक पाकिस्तान में सेना के पास इतनी ताकत कहां से आई? पाकिस्तानी सेना का कद इतना कैसे बढ़ा कि उसने सियासत तक में पैठ जमा ली? और सबसे जरूरी बात कि 1947 में अस्तित्व में आई पाकिस्तान की सेना भारत की सेना से इतनी अलग कैसे है कि वह राजनीति में इतनी गहराई तक रच-बस गई है?
पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि वहां सेना और सत्ता एक सिक्के के दो पहलू हैं. यही वजह है कि सेना में सत्ता और सत्ता में सेना की झलक दिख ही जाती है. पाकिस्तान में ऐसा कोई चुनाव नहीं हुआ, जो सेना के साए में ना हुआ हो.
भारत और पाकिस्तान की सेनाओं में क्यों हैं अंतर?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








