
Pitru Paksha 2021: प्रेतशिला से निकल कर पिंडदान ग्रहण करने आते हैं पूर्वज, जानें इस स्थान का रहस्य
AajTak
Gaya significance: पितृपक्ष (Pitru Paksha 2021) में पूर्वजों की आत्मा की शांति पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है. प्रेत शिला वेदी पर भगवान विष्णुजी के चरण चिह्न बने हुए हैं. ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान प्रेत शिला की छिद्रों और दरारों से प्रेतात्माएं बाहर निकलती हैं और अपने परिजनों द्वारा किए गए पिंडदान को स्वीकार कर वापस चली जाती हैं.
Pitru Paksha 2021 Gaya Shraddh: हिंदू धर्म में पिंडदान मोक्ष प्राप्ति का एक सहज और सरल मार्ग माना जाता है. पितृपक्ष (Pitru Paksha 2021) में पूर्वजों की आत्मा की शांति पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है. कई पितृपक्ष में पिंडदान के लिए कई जगहें प्रसिद्ध हैं लेकिन गया में पिंडदान का खास महत्व है. कहा जाता है कि भगवान राम और सीताजी ने भी राजा दशरथ की आत्मा की शांति के लिए गया में ही पिंडदान किया था. गया में पिंडदान के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों लोग आते हैं. गया में स्थापित प्रेतशिला (Pretshila in Gaya) का पूर्वजों की आत्मा से विशेष संबंध है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











