
Pig का दिल लगवाने वाले दुनिया के पहले शख्स की मौत, दो महीने पहले हुए था Heart Transplant
AajTak
7 जनवरी 2022 को ट्रांसप्लाट के जरिए सुअर का दिल लगवाने अमेरिकी व्यक्ति की आखिरकार मौत हो गई. उनका मैरीलैंड मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय में सफल ट्रांसप्लांट किया गया था. हालांकि व्यक्ति के परिवार ने डॉक्टरों के प्रयास की सराहना की है.
अमेरिकी डॉक्टरों ने मेडिकल साइंस (Medical Science) की दुनिया में हाल ही में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में सूअर का दिल (Pig Heart Implant in Human) ट्रांसप्लांट किया. लेकिन अब इस व्यक्ति को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है. सूअर का दिल लगवाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति की प्रत्यारोपण के दो महीने बाद मौत हो गई. 57 वर्षीय डेविड बेनेट का मंगलवार को मैरीलैंड मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय में निधन हो गया. डॉक्टरों ने उनकी मौत की सही वजह अभी तक नहीं बताई है. उन्होंने केवल यह कहा कि डेविड की हालत कई दिन पहले ही बिगड़नी शुरू हो गई थी.
बेटे ने डॉक्टरों के प्रयास को सराहा
बेनेट के बेटे ने Heart Transplant पर अस्पताल की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिवार को उम्मीद है कि इस तरह के ट्रांसप्लांट, अंग की कमी को दूर करने में मदद करेंगे. यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन द्वारा जारी बयान में बेटे ने आभार जताते हुए कहा कि यह कहानी की उम्मीद भरी शुरुआत हो सकती है, कहानी का अंत नहीं हो सकती.
जनवरी में अमेरिकी डॉक्टरों ने मेडिकल साइंस की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था. डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया था. उन्होंने बेनेट में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर का दिल सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया था.
डॉक्टरों ने पहले ही कर दिया था आगाह
यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने ट्रांसप्लांट के बाद बयान जारी कर बताया था कि इस ट्रांसप्लांट के बाद भी मरीज की बीमारी का इलाज फिलहाल अभी निश्चित नहीं है, लेकिन जानवरों से इंसानों में ट्रांसप्लांट की यह प्रक्रिया मील का पत्थर साबित होगी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











