
Phulera Dooj 2022: फुलेरा दूज आज, जानें पूजन विधि और इस दिन का महत्व
AajTak
फुलेरा दूज के दिन से ही लोग होली की शुरुआत हो जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन से ही भगवान कृष्ण होली की तैयारी करने लगते थे और होली आने पर पूरे गोकुल को गुलाल से रंग देते थे. फाल्गुन महीने में कई तरह के सुंदर और रंगबिरंगे फूलों का आगमन होता है इसलिए इसे फूलों का त्योहार भी कहते हैं.
Phulera Dooj 2022: आज फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जा रहा है. ये त्योहार बसंत पंचमी और होली के बीच फाल्गुन में मनाया जाता हैं. ज्योतिषियों के मुताबिक, फुलेरा दूज पूरी तरह दोषमुक्त दिन है. इस दिन का हर क्षण शुभ होता है. इसलिए कोई भी शुभ काम करने से पहले मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती. कोई भी नया काम शुरू करने के लिए फुलेरा दूज का दिन सबसे उत्तम होता है. माना जाता है कि इस दिन में साक्षात श्रीकृष्ण का अंश होता है. तो जो भक्त प्रेम और श्रद्धा से राधा-कृष्ण की उपासना करते हैं, श्रीकृष्ण उनके जीवन में प्रेम और खुशियां बरसाते हैं. फुलेरा दूज में मुख्य रूप से श्री राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है. वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों को अच्छा बनाने के लिए इस दिन का खास महत्व होता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












