
PHOTOS: लड़की ने महज 10 साल की उम्र में बॉयफ्रेंड से की शादी, पूरे परिवार ने मनाया जश्न, फिर मना शोक
AajTak
शादी समारोह में 100 से अधिक लोग आए थे. एमा के बॉयफ्रेंड ने स्कूल में ही शादी करने की कोशिश की थी. लेकिन टीचर ने इन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था.
एक 10 साल की बच्ची की उसके बॉयफ्रेंड से शादी कराई गई है. दोनों के परिवार ने इस समारोह का आयोजन किया. सबने खूब धूमधाम से इनकी शादी कराई है. लड़की का नाम एमा एडवर्ड्स था. वो बचपन से ही शादी करने के सपने देखती थी. उसके बॉयफ्रेंड डेनियल मार्शल क्रिस्टोफर ने स्कूल में शादी करने की कोशिश की थी. लेकिन टीचर ने इन्हें ऐसा करने से मना कर दिया. फिर 29 जून को बड़ा समारोह आयोजित किया गया, यहां इन्होंने शादी की. मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मगर इस शादी के महज 12 दिन बाद ही एमा की ल्यूकेमिया से मौत हो गई. वो अप्रैल 2022 में लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया से पीड़ित हो गई थी. उसके माता पिता एलीना और एरन एडवर्ड्स को उम्मीद थी कि उनकी बेटी कैंसर को हरा देगी. यह बच्चों में होने वाला सबसे आम प्रकार का कैंसर है, लेकिन इसका इलाज भी संभव है.
यह भी पढ़ें- लड़की ने खेला खूनी खेल, फिल्मी तरीके से किया मां के बॉयफ्रेंड का मर्डर, हुए शॉकिंग खुलासे
हालांकि जून में एमा के माता-पिता को खबर मिली कि उसका कैंसर लाइलाज है और उसके पास जीने के लिए केवल कुछ ही दिन बचे हैं. डॉक्टरों ने कहा कि वो इस मामले में अब कुछ नहीं कर सकते.
✒️ ABD'de lösemi teşhisi konulan 10 yaşındaki Emma Edwards'ın son dileği, erkek arkadaşı Daniel Marshall Christopher ile evlenmekti. Çift, Emma'nın ölümünden 12 gün önce göstermelik bir törenle dünya evine girdi. pic.twitter.com/w06JQIfasb
100 लोग समारोह में आए

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












