
Phone Battery Backup: बढ़ जाएगी आपके फोन की बैटरी लाइफ, तुरंत चेंज करें ये सेटिंग्स, जानिए डिटेल्स
AajTak
How to Increase Battery Backup: क्या आपके फोन की बैटरी जल्द खत्म हो जाती है? ऐसे में आपको इसकी सेटिंग में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. आइए जानते हैं आप किस तरह से स्मार्टफोन की बैटरी बेहतर कर सकते हैं.
स्मार्टफोन्स आज के वक्त से हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन गए हैं. वैसे तो फीचर्स फोन्स के मुकाबले स्मार्टफोन में ज्यादा फीचर तो होते हैं, लेकिन ऐसे फोन्स की बैटरी लाइफ काफी कम होती है. चाहते आप कितनी भी बैटरी कैपेसिटी (सामान्य फोन) वाले फोन खरीद लें, एक से दो दिन में आपको इन्हें चार्ज करना ही होता है.
वैसे सभी लोग बड़ी बैटरी वाले फोन्स तो खरीद नहीं सकते हैं. ऐसे में अगर आप अपने स्मार्टफोन की कम बैटरी लाइफ (Battery Backup) से परेशान हैं? तो हम आपके लिए इसका आसान समाधान लेकर आए हैं.
आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में सिर्फ कुछ बदलाव करके इसकी बैटरी लाइफ को बेहतर कर सकते हैं. आइए जानते हैं आपको क्या कुछ करना होगा.
अपने फोन की स्क्रीन को जल्दी ऑफ होने पर सेट करें. जब आप स्मार्टफोन यूज नहीं कर रहे हों, ऐसे में आपके फोन की स्क्रीन जल्द ऑफ होने से Batter Backup बेहतर होगा. साथ ही अगर आपके फोन में ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले है, तो उसे भी आपको ऑफ कर देना चाहिए.
यह भी बैटरी लाइफ बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है. स्क्रीन की ब्राइनेस कम होने से बैटरी कम खर्च होगी. आप चाहें तो ऐडॉप्टिव ब्राइटनेस ऑन कर सकते हैं. इससे आपका स्मार्टफोन जरूरत के हिसाब से ब्राइटनेस को ऑटोमेटिक सेट कर लेगा.
वैसे तो किसी भी स्मार्टफोन में हैप्टिक एक्सपीरियंस काफी मजेदार होता है. मगर इसकी वजह से फोन की बैटरी भी खर्च होती है. ऐसे में अगर आप बैटरी लाइफ बेहतर करना चाहते हैं, तो स्क्रीन और कीबोर्ड वाइब्रेशन को ऑफ कर दें.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












