
PG में रहने वाली लड़की से सिक्योरिटी गार्ड ने की छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत
AajTak
दिल्ली के पीजी में लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. मंगलवार को इसका वीडियो वायरल हुआ तो अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया. वायरल सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट है कि पहले कुछ लड़कियां एक तरफ जाती हैं, उसके बाद अचानक सभी लड़कियां भागती हैं. तभी एक लड़की आरोपी के चंगुल में फंस जाती है और आरोपी उसके साथ गलत हरकत करता है.
दिल्ली के करोल बाग से एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है. जहां एक गर्ल्स पीजी में रहने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई. दिल्ली महिला आयोग के नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने पीड़ित लड़की से संपर्क साधा. पुलिस को पता चला कि वारदात के दूसरे दिन पीड़िता पीजी छोड़ कर जा चुकी है, इतना ही पीड़िता ने लिखित में दिया है कि वो कोई लीगल एक्शन नहीं चाहती है. लड़कियों से यह छेड़खानी किसी और ने नहीं बल्कि वहां उनकी सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने की है.
मीडिया पर खबर चलने के बाद बुधवार को दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने एक पीजी के सुरक्षा गार्ड द्वारा पीजी में रहने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है.
वायरल सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि गर्ल्स पीजी में कुछ लड़कियां एक तरफ जाती हुई दिखाई दे रही हैं. उसके बाद अचानक सभी लड़कियां भागती हुई दिखाई देती हैं, लेकिन एक लड़की आरोपी के चंगुल में फंस जाती है और आरोपी इसको पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ करता है. पर लड़की किसी तरह से खुद को बचाने में कामयाब हो जाती है.
महिला आयोग ने बुधवार शाम तक दिल्ली पुलिस से कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी है. दिल्ली के करोल बाग को काफी व्यस्त इलाका माना जाता है. यहां बड़ी संख्या में पीजी में रहने वाली लड़कियां पढ़ाई और नौकरी करती हैं. बहरहाल इस घटना ने एक बार दिल्ली में रहने वाली लड़कियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल कर दिया है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.









