
PFI पर रेड का राउंड-2: देश के 8 राज्यों में NIA और दूसरी एजेंसियों की छापेमारी, 6 गिरफ्तार
AajTak
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत दूसरी एजेंसियों ने एक बार फिर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर छापेमार की कार्रवाई की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दूसरे राउंड की रेड बताई जा रही है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत दूसरी एजेंसियों ने एक बार फिर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के देशभर के कई ठिकानों पर छापेमार की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दूसरे राउंड की रेड बताई जा रही है. हाल ही में NIA ने केरल से PFI मेंबर शफीक पैठ को गिरफ्तार किया था. जिससे पूछताछ में ये सामने आया था कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना रैली पॉपुलर फ्रंट ऑफि इंडिया के टारगेट पर थी.
एनआईए के पहले राउंड की पूछताछ के बाद जो लीड मिली है. एजेंसियां उसी के आधार पर 8 राज्यों की पुलिस और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर छापेमार की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के मुताबिक 8 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही कई PFI के कई मेंबर्स को हिरासत में लिया गया है.
कर्नाटक में पुलिस ने आज सुबह जिले के पीएफआई अध्यक्ष और एसडीपीआई सचिव को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पीएफआई के जिला अध्यक्ष अब्दुल करीम और SDPI सचिव शेख मसकसूद को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि एहतियातन गिरफ्तार किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना के हालात पैदा न हों.
मैंगलोर पुलिस ने PFI और SDPI के सदस्यों को भी हिरासत में लिया है. वहीं कोलार जिले में पुलिस ने पीएफआई के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है.
NIA ने हाल ही में कोलकाता में भी PFI के दफ्तर पर छापेमारी की थी. इस दौरान जांच एजेंसी ने कई डॉक्यूमेंट्स, हैंडरिटिन नोट्स और बुकलेट बरामद किए थे. एक बुकलेट में हाल ही में मुर्शिदाबाद जिले से अलकायदा के आतंकवादियों की गिरफ्तारी की निंदा की गई थी. इन सभी कागजात को जांच एजेंसी ने जब्त कर लिया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







