
'PFI को बैन किया तो, RSS पर भी प्रतिबंध लगाएं', सपा सांसद शफीकुर्रहान ने फिर की पैरवी
AajTak
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहान बर्क ने एक बार फिर पीएफआई की पैरवी की. उन्होंने पीएफआई पर लगाए प्रतिबंध का विरोध करते हुए कहा- पीएफआई पढ़े लिखों का संगठन है. मुसलमानों को रिप्रेसेंट करती है. मुसलमानों पर होने वाली ज्यादती पर खड़ी होती है, इसलिए बैन कर दिया गया है. जेडीयू और आरजेडी भी पीएफआई पर बैन का विरोध कर रहे हैं.
जेडीयू और आरजेडी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने पीएफआई बैन का विरोध किया है. सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने पीएफआई बैन पर गुरुवार को कहा कि पीएफआई को बैन क्यों किया? उसका कसूर क्या है? उन्होंने कहा कि संगठन मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए उसपर बैन लगा दिया गया है.
सुरक्षा एजेंसी द्वारा पीएफआई के आतंकी लिंक मिलने पर बोले कि वह कुछ भी कहते रहते हैं. आतंकी लिंक होने के दावे को हम नहीं मानते. उन्होंने कहा कि और भी पार्टी चल रही हैं, इसी ने क्या कसूर किया? उन्होंने कहा कि अगर पीएफआई को बैन किया है तो आरएसएस को भी बैन करें.
पहले भी कर चुके हैं पीएफआई की पैरवी
सपा सांसद इससे पहले भी पीएफआई की पैरवी कर चुके हैं. गल दिन पहले एनआईए की देशभर में हुई रेड के बाद उन्होंने अपना बयान जारी किया था. उन्होंने तब कहा था कि पीएफआई पार्टी है. वह अपनी संस्था चला रही है. उनको क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है और उनका गुनाह क्या है. क्या उनसे कुछ खतरा हो गया है. मुल्क के लिए खतरा हो गया है या इस पार्टी के लिए खतरनाक है.
उन्होंने कहा था कि आखिर मुसलमानों को परेशान क्यों किया जा रहा है. सरकार को मदरसों की जांच में कुछ नहीं मिला तो अब वक्त संपत्ति की जांच का फरमान जारी कर दिया है.
दो राउंड की छापेमारी में 350 से ज्यादा अरेस्ट

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










