
Petrol Price Today: सस्ता हो गया कच्चा तेल! क्या कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें आज की कीमत
AajTak
Petrol-Diesel Prices Today: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. हालांकि, देश के सभी महानगरों में आज यानी 22 अप्रैल को पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें स्थिर हैं. आइए जानते हैं आपके शहर की कीमतों पर क्या है अपडेट.
पिछले दिनों के मुकाबले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी कमी देखने को मिली है. कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़त के बाद ये 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था. लेकिन अब इन कीमतों में कमी देखी जा रही है. कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर ही राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. इससे सवाल उठता है कि क्या अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी कमी की जाएगी. हालांकि ऐसी कोई उम्मीद नहीं है.
राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज यानी 22 अप्रैल 2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. आइये जानते हैं, आज क्या है कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल की कीमतें.
कच्चे तेल की कीमत
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली कमी देखी गई है. ब्रेंट क्रूड 86.65 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 82.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज (सोमवार), 22 अप्रैल, 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं.
महानगरों में क्या है पेट्रोल की कीमत?
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है.

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












