
Petrol Price Today: दिल्ली से लेकर गुरुग्राम, गाजियाबाद, अलवर तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत? यहां करें चेक
AajTak
Fuel Price Today: आज नए महीने की शुरुआत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं देखा गया है. महानगरों समेत देशभर के अधिकतर इलाकों में कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. आइए जानते हैं कच्चे तेल की कीमतों पर क्या है अपडेट और आपके शहर में क्या है पेट्रोल का रेट.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज नए महीने की शुरुआत के साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. महानगरों समेत देशभर के अधिकतर इलाकों में कीमतें जस की तस हैं. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है. आइये जानते हैं, देश के अलग-अलग इलाकों पेट्रोल-डीजल की कीमत और कच्चे तेल का ताजा भाव.
कच्चे तेल की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है. आज सुबह (1 जून) ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 72.66 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 67.94 डॉलर प्रति बैरल है. हालांकि, इसके बाद भी भारतीय बाजार में तेल की कीमतों में कोई तब्दीली देखने को नहीं मिली है.
महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
IOCL के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज (गुरुवार) को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटरऔर डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












