
Petrol Price in UP: लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद में महंगा नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल, कच्चे तेल का बढ़ गया रेट
AajTak
Fuel Price Today: कच्चे तेल के रेट में बढ़त के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज, 5 अप्रैल को भी कोई बदलाव नहीं किया है. सरकारी ऑयल कंपनियों की ओर से बुधवार को जारी किए गए नए रेट के अनुसार, सभी राज्यों में वाहन ईंधन की कीमतें जस की तस हैं.
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में हर रोज मामूली उछाल देखने को मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल एक बार फिर 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. कच्चे तेल के रेट में बढ़त के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज (5 अप्रैल) भी कोई बदलाव नहीं किया है. सरकारी ऑयल कंपनियों की ओर से बुधवार को जारी किए गए नए रेट के अनुसार, सभी राज्यों में वाहन ईंधन की कीमतें जस की तस हैं. आइये जानते हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और देश के अलग-अलग शहरों में आज पेट्रोल और डीजल का क्या भाव है.
कच्चे तेल की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज (5 अप्रैल) ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिली है. कच्चा तेल 85.33 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 81.03 डॉलर प्रति बैरल पर है. हालांकि, इसके बाद भी भारतीय बाजार में तेल की कीमतों में कोई तब्दीली देखने को नहीं मिली है.
महानगरों तेल की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है और कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
UP के अलग-अलग इलाकों में तेल की कीमत-

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












