
Petrol-Diesel Price Today: होली पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट, जानें आज दिल्ली से मुंबई तक क्या है तेल का भाव
AajTak
Fuel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज (8 फरवरी) ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में कल (7 मार्च) के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है. कल कच्चा तेल 86.30 डॉलर प्रति बैरल था, जो आज 83.30 पहुंच गया है. हालांकि, इसके बाद भी भारतीय बाजार में तेल की कीमतों में कोई तब्दीली देखने को नहीं मिली है.
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर रोज क्रूड ऑयल की कीमतें में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. इसी के आधार पर देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम तय होते हैं. हालांकि अलग-अलग राज्यों में ट्रैक्स लगने के बाद इनकी कीमतें अलग-अलग होती हैं. लेकिन लंबे समय से देशभर में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कल के मुकाबले आज यानी 8 मार्च को कच्चे तेल की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है. हालांकि देशभर में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई तब्दीली देखने को नहीं मिली हैं. आइये जानते हैं, कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या अपडेट है.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज, 8 मार्च को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही स्थिर है. आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.31 रुपये और डीजल का दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
दिल्ली-NCR में तेल की कीमत
कच्चे तेल की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज (8 फरवरी) ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में कल (7 मार्च) के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है. कल कच्चा तेल 86.30 डॉलर प्रति बैरल था, जो आज 83.30 पहुंच गई है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड कल 80.55 डॉलर प्रति बैरल था, जो आज 77.48 पर आ गई है. हालांकि, इसके बाद भी भारतीय बाजार में तेल की कीमतों में कोई तब्दीली देखने को नहीं मिली है.
SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












