
Petrol-Diesel Price Today: लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपकी जेब पर कितना होगा असर
AajTak
Petrol-Diesel Rates: आज एक बार फिर से सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की की कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर व डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
Petrol-Diesel Price Today: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के कुछ दिनों के बाद बीते दिन से पेट्रोल-डीजल पर राहत मिलनी बंद हो गई थी. आज एक बार फिर से सरकारी तेल कंपनियों ने प्रति लीटर 80 पैसे की पेट्रोल-डीजल पर बढ़ोतरी की है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की की कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर व डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
मालूम हो कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है. रूस और यूक्रेन के बीच तकरीबन महीनेभर से चल रही जंग का असर दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर भी पड़ा है. ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि देश में पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे आने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट्स में बदलाव आ सकता है. 10 मार्च को आए नतीजों के बाद 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने लगीं.
उधर, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के भाव 111.67 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं, जबकि एक लीटर डीजल 95.85 रुपये में बिक रहा है. देश के एक और महानगर कोलकाता में पेट्रोल 106.34 रुपये प्रति लीटर व डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. इसके अलावा, चेन्नई की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.91 रुपये प्रति लीटर व डीजल की 92.95 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
आपके यहां क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? (Petrol-Diesel Price Today)
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर महीने में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जनता को बड़ी राहत दी थी. सरकार ने सीधे एक्साइज ड्यूटी में पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये की कटौती कर दी थी. केंद्र के इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार समेत लगभग सभी राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट के दाम में कटौती कर दी थी. इसके बाद कई महीनों तक पेट्रोल डीजल के रेट्स नहीं बढ़ाए गए.
रसोई गैस के दामों में भी हो चुका है इजाफा वहीं, रसोई गैस ग्राहकों को भी बीते दिन बड़ा झटका लगा. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक झटके में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा कर दिया. इसके बाद बिहार की राजधानी पटना में रसोई गैस की कीमत 1,047.50 रुपये हो गई. इसी तरह देश के अधिकतर प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये के करीब पहुंच गई है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











