
Petrol-Diesel Price Today: महानगरों में स्थिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें नोएडा समेत पूरे NCR के रेट
AajTak
Petrol Price Today 12 March 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक भारत के सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Prices) स्थिर हैं.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के रेट की समीक्षा के आधार पर रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय किए जाते हैं. हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के रेट में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में वाहन ईंधन के भाव (Fuel Price) में आज (रविवार) को कोई बदलाव नहीं किया गया है. राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस की तस हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में आज, 12 मार्च को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही स्थिर है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.31 रुपये और डीजल का दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव – नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर – पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर – गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर – लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर – तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर – चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर – हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












