
Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपये के करीब, डीजल का भाव 90 रुपये के पार, जानें आज कितना महंगा हुआ तेल
AajTak
Petrol-Diesel Prices: एक हफ्ते के पांचवीं बार वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है. इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल के भाव 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए हैं, जबकि डीजल 55 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है.
Petrol-Diesel Price Hike Today: तेल की कीमतों पर महंगाई की मार जारी है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. भारतीय तेल कंपनियों ने आज (रविवार) भी तेल के दाम बढ़ाए हैं. IOCL के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल 55 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 98.61 रुपये से बढ़कर अब 99.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.87 रुपये से बढ़कर 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज (रविवार) यानी 27 मार्च 2022 को पेट्रोल के रेट में 53 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के भाव में 58 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. मुंबई में पेट्रोल के दाम 113.35 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 113.88 रुपये प्रति लीटर जा पहुंचे हैं. जबकि डीजल की कीमत 97.55 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 98.13 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.
In Chennai, the price of petrol is Rs 104.90 & diesel is Rs 95.00 and in Kolkata, the price of petrol is Rs 108.53 and diesel is Rs 93.57.
महानगरों में आज के पेट्रोल-डीजल के रेट
> दिल्ली पेट्रोल- 99.11 रुपये प्रति लीटरडीजल- 90.42 रुपये प्रति लीटर
> मुंबई पेट्रोल-113.88 रुपये प्रति लीटरडीजल- 98.13 रुपये प्रति लीटर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











