
Petrol-Diesel Price : दिल्ली में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 80 पैसे हुआ महंगा
AajTak
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग हर दिन बढ़े हैं. इसे लेकर संसद में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अमेरिका और ब्रिटेन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों से इसकी तुलना कर दी. उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में कीमतें बढ़ रही हैं.
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में 80 पैसे का इजाफा कर दिया गया है. अब बढ़े हुए दाम बुधवार से प्रभावी होंगे. दाम बढ़ने के बाद राजधानी में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिकेगा.
भारत में सिर्फ 5% बढ़े दाम
हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘मेरे हिसाब से भारत में पेट्रोल की कीमतें बीते दो हफ्तों में 5% बढ़ी हैं. इनकी कीमतों में इजाफा अकेले भारत में नहीं हुआ है. अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच में पेट्रोल की कीमतें अमेरिका में 51%, कनाडा में 52%, जर्मनी में 55%, ब्रिटेन में 55%, फ्रांस में 50% और स्पेन में 58% बढ़ी हैं.’ पुरी आज लोकसभा में इस विषय पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे हैं.
15 दिन से लगातार बढ़ रहे दाम
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला 22 मार्च को शुरू हुआ था. इस दौरान 24 मार्च और 01 अप्रैल को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल आया है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो 15 दिन में पेट्रोल की कीमत में 14 किस्तों में क्रमशः 80, 80, 80, 80, 50, 30, 80, 80, 80, 80, 80, 40, 40 और 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इस तरह पेट्रोल 9 रुपये 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है.
10 रुपये का इजाफा

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








