
Periods Cramps: पीरियड्स में होता है तेज दर्द तो खाना शुरू कर दें ये चीजें, मिलेगी राहत
AajTak
पीरियड्स में अक्सर महिलाओं को तेज दर्द का सामना करना पड़ता है. इसकी वजह से उन्हें चिड़चिड़ापन, कमर दर्द, असहनीय दर्द, पेट में ऐंठन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पीरियड्स की वजह से महिलाओं की हड्डियों में भी दर्द होने लगता है. ऐसे में जानते हैं कि इस स्थिति में उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.
Periods Cramps: पीरियड्स यानी माहवारी, जिसका दर्द महिलाओं को हर महीने सहना पड़ता है. इस वजह से उन्हें चिड़चिड़ापन, कमर दर्द, असहनीय दर्द, पेट में ऐंठन का सामना भी करना पड़ता है. पीरियड्स की वजह से महिलाओं की हड्डियों में भी दर्द होने लगता है. एक शोध के मुताबिक, सिंपल डाइट की वजह से भी पीरियड्स का दर्द कम हो सकता है. नॉर्थ अमेरिका की एक मेनोपोज सोसाइटी के मुताबिक, पीरियड्स में महिलाओं को कैंडी, चॉकलेट जैसे खाने से बचना चाहिए बल्कि ऐसे समय में उन्हें अंडे, सैल्मन और सब्जियों का सेवन करना चाहिए जो कि उनके शरीर के लिए सबसे अच्छा आहार है.
ऐसा इसलिए क्योंकि ये सारे आहार हेल्दी फैट और एंटीऑक्सिडेंट से भरे हुए हैं जो पेट में सूजन को कम करते हैं. पीरियड्स शुरू होने से पहले, यूट्रस की परत बनाने वाले सेल्स टूटने लगते हैं और बड़ी मात्रा में प्रोस्टाग्लैंडिन छोड़ने लगते हैं. ये कैमिकल यूट्रस में ब्लड वैसेल्स को जकड़ने लगते हैं और मांसपेशियों की परत भी सिकुड़ने लगती है जिससे पेट में खतरनाक ऐंठन होती है.
NAMS यानी नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेस के मुताबिक, महिलाओं को कॉफी से दूर रहना चाहिए. दरअसल, कैफीन से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती है. जिससे पीरियड्स में और दर्द होने लगता है.
आधी से ज्यादा महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द का अनुभव होता है. इसमें ज्यादा स्कूल की लड़कियां होती हैं. यही कारण है कि वो इस स्थिति में स्कूल भी नहीं जा पाती हैं. फिर भी कई लोग इस दर्द को छिपाते हैं. कई महिलाएं इस दर्द को कम करने के लिए ओवर-द-काउंटर पेनकिलर्स का सहारा लेती हैं जिसका असर बहुत ही कम होता है.
NAMS ने पीरियड्स की डाइट की स्टडी में पाया कि इस दर्द को डिसमेनोरीया कहा जाता है. स्टडी में ये जानने की कोशिश की गई कि पीरियड्स में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए. उन्होंने स्टडी में पाया कि शरीर के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड (जैसे ऑइली फिश और अंडे) अच्छे होते हैं. लेकिन प्रोसैस्ड फूड, खाने का तेल और चीनी में ओमेगा 3 बहुत ही कम पाया जाता है.
NAMS की मेडिकल डायरेक्टर डॉ स्टेफ़नी फ़ौबियन ने कहा कि पीरियड्स का दर्द लड़कियों के लिए स्कूल में न जाने का प्रमुख कारण है. साथ ही पीरियड्स में उन बातों का पता लगाना जरूरी है, जिससे दर्द को कम किया जा सके.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











