
Pebble Junior Watch Review: बच्चों के लिए परफेक्ट है ये स्मार्टवॉच
AajTak
Pebble Junior Watch Review: अगर बच्चों के लिए एक स्मार्टवॉच खरीदनी हो, तो लोग कोई भी सस्ती वॉच खरीदते हैं. हालांकि, मार्केट में कुछ ऐसे ऑप्शन भी हैं, जो आपके बच्चों के लिए परफेक्ट कंपैनियन बन सकते हैं. ऐसी ही एक वॉच को हम पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका रिव्यू आपके लिए लेकर आए हैं. हम बात कर रहे हैं Pebble Junior Watch की.
बच्चे के लिए स्मार्टवॉच खरीदनी हो, तो मार्केट में आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे. हालांकि, इन विकल्पों में से कुछ ही ऐसे ऑप्शन होंगे जो वास्तव में बच्चों के काम आ सकते हैं. कुछ ब्रांड्स ने दिशा में काम करना शुरू किया है और ऐसा ही एक प्रोडक्ट हमारे पास रिव्यू के लिए पहुंचा है. हम बात कर रहे हैं Pebble Junior Watch की.
ये वॉच बच्चों पर फोकस्ड है. इसमें ना सिर्फ बच्चों और पैरेंट्स को ध्यान में रखकर फीचर्स दिए गए हैं बल्कि इसका यूज केस भी सामान्य वॉच से काफी अलग है. ये वॉच आकर्षक डिजाइन के साथ आती है. आइए जानते हैं क्या आप अपने बच्चों के लिए Pebble Junior Watch को चुन सकते हैं.
इस वॉच को डिजाइन करते हुए इसके यूजर्स का खासा ध्यान रखा गया है. वॉच को प्रोटेक्ट करने के लिए उसके चारों तरफ एक प्रोटेक्टिव केस लगा है, जो स्ट्रैप के रंग का ही है. साथ ही कंपनी ने बॉक्स में एक एक्स्ट्रा स्ट्रैप और केस भी दी है, जिसकी मदद से आप वॉच को कस्टमाइज भी कर सकते हैं.
वॉच थोड़ी बल्की लगती है, जिसकी वजह इसमें मौजूद फीचर्स हैं. हालांकि, कंपनी अगर इसे थोड़ा और लाइट वेट बनाती, तो ये ज्यादा बेहतर होती. इसमें माइक, कैमरा और सिम स्लॉट दिया गया है, जो केस के अंदर छिपे होते हैं. इसकी वजह से सिम गिरेगी नहीं और कनेक्टिविटी जाने का खतरा कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Portronics Zifro Review: कम बजट में प्रीमियम हेयर ड्रायर वाला मजा, कितना सही रहेगा खरीदना?
Pebble Junior Watch को खासतौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसकी वजह से इस पर परफॉर्मेंस वाला प्रेशर तो नहीं है. हां, ये जरूर है कि वॉच किन परिस्थितियों में काम करती है और किन में नहीं. वॉच में सिम कनेक्टिविटी मिलती है, जिसकी वजह से ऑडियो और वीडियो दोनों तरह की कॉलिंग की जा सकती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












