
Paytm से LPG सिलेंडर बुक करने पर मिल रहा है 800 रुपये तक का कैशबैक
AajTak
पेट्रोल और डीजल लगातार महंगे हो रहे हैं. LPG सिलेंडर की कीमत भी ज्यादा है. अगर आप सस्ते में LPG सिलेंडर लेना चाहते हैं तो आपके पास आज काफी सुनहरा मौका है. LPG सिलेंडर को आप केवल 9 रुपये में खरीद सकते हैं. इसको लेकर Paytm पर एक ऑफर दिया जा रहा है.
पेट्रोल और डीजल लगातार महंगे हो रहे हैं. LPG सिलेंडर की कीमत भी ज्यादा है. अगर आप सस्ते में LPG सिलेंडर लेना चाहते हैं तो आपके पास आज काफी सुनहरा मौका है. LPG सिलेंडर को आप केवल 9 रुपये में खरीद सकते हैं. इसको लेकर Paytm पर एक ऑफर दिया जा रहा है. LPG सिलेंडर अभी दिल्ली में 809 रुपये में मिल रहा है ऐसे में आप इसपर Paytm से 800 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं. यानी आपको LPG सिलेंडर की कीमत मात्र 9 रुपये ही पड़ेगी. इस ऑफर का आज आखिरी दिन है. आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें Paytm के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ये जरूरी है ऐप से पहली बार गैस सिलेंडर बुक किया जा रहा हो और इसका पेमेंट Paytm से किया जा रहा हो. जब आप Paytm पर LPG सिलेंडर बुक करते हैं तो आपको ऑफर में scratch कार्ड दिया जाता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












